विजिलेंस जांच के दायरे से बाहर लिखित परीक्षाओं का परिणाम एक सप्ताह में होंगे घोषित- मुख्यमंत्री

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने यहां कहा कि भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से ली गई विभिन्न पोस्ट कोड की उन लिखित परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित करने की प्रक्रिया जारी है, जो विजिलेंस जांच के दायरे में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि उन पोस्ट कोड के परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे, जिनमें विजिलेंस जांच की आवश्यकता नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लास-3 के उन सभी पोस्ट कोड में भर्ती के लिए पुनः विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पहले ही शुरू कर दी है जिन परीक्षाओं के लिए कर्मचारी आयोग ने लिखित परीक्षा नहीं ली थी।
ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि जिन परीक्षाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिए थे।

उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन कर दिए थे, उन परीक्षाओं में आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है और दोबारा फीस भी नहीं ली जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रियंका गांधी ने शिमला में मनाया कर्नाटक की जीत का जश्न, जनता उनके मुद्दों और समस्याओं की चाहती है राजनीति, भाजपा को नकारा

Sat May 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलाकर्नाटक चुनावी जीत पर कांग्रेसराष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी ने शिमला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओ के साथ जश्न मनाया और कर्नाटक की के लिए जनता का आभार जताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता उनके मुद्दे और समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती है। हिमाचाल और कर्नाटक ने […]

You May Like

Breaking News