दुःखद-ऊना में एक और कोरोना पॉजिटिव, हिमाचल में संख्या पहुंची 39

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस का एक और मामला आया है। टांडा मेडिकल कॉलेज में की गई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में ऊना जिले के अंब क्षेत्र के 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि डीसी ऊना संदीप कुमार ने की है।  इसके साथ ही ऊना में सबसे ज्यादा 16 मामले सामने आ चुके हैं।

शनिवार को टांडा में सुबह 97 सैंपलों की जांच की गई। इसमें ऊना के 79 सैंपलों में से 73 की रिपोर्ट निगेटिव आई और एक की पॉजिटिव पाई गई। वहीं, पांच सैंपलों की दोबारा जांच की जाएगी।

वहीं, कांगड़ा भवारना के 10 में से नौ सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक की दोबारा जांच होगी।  प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 39 हो गई है। शुक्रवार को चंबा के भटियात का एक और हमीरपुर में दो पॉजिटिव मामले सामने आए थे।

 प्रदेश में अब तक 6739 से अधिक लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी में रखा गया था, जिसमें से 4800 से ज्यादा लोग 28 दिनों की निर्धारित निगरानी अवधि को पूर्ण कर चुके हैं और स्वस्थ हैं। 12 मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 22 हो गई है। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कर्फ्यू और लॉक डाउन के उल्लंघन पर बीते 24 घंटों में 16 FIR, 62 गिरफ्तार

Sun Apr 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला 68 गिरफ्तार, कांगड़ा जिला में नियमों का ज्यादा उल्लंघनशिमला-प्रदेश में 24 घंटों के दौरान पुलिस ने कर्फ्यू नियमों के उल्लघंन पर 62 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने 62 मामले दर्ज कर 68 लोगों को हिरासत में लिया है। कांगड़ा में कर्फ्यू का सबसे ज्यादा उल्लंघन किया गया […]

You May Like

Breaking News