हिमाचल सरकार के NPA बंद करने के फैसले के खिलाफ लामबद्ध हुए IGMC के चिकित्सक, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा….

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश की वित्तिय स्थिति कमजोर होने के कारण सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है इसके चलते सरकार ने चिकित्सकों के लिए एनपीए (नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस) की सुविधा बंद कर दी है।

राज्य सरकार ने नए भर्ती होने वाले एलोपैथी, डेंटल, आयुष और वेटरनरी डॉक्टर्स का एनपीए बंद कर दिया है. इस बाबत प्रधान सचिव वित्त मनीष गर्ग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

सरकार के एनपीए बन्द करने के निर्णय का IGMC सीसीएससीए ने विरोध किया है। आज सरकार के NPA बन्द करने के निर्णय को लेकर आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें इस निर्णय का विरोध किया गया।

IGMC सीएससीए अध्यक्ष शिखिन सोनी ने कहा कि सरकार ने जो एनपीए बन्द किया है सीएससीए इस निर्णय का विरोध करती है।

सरकार का यह निर्णय चिकित्सकों के हिट में नही है। यह निर्णय चिकितकों का मनोबल तोड़ने वाला है।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय को लेकर अन्य मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों से भी बात की गई और सभी ने इसका विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इन निर्णय को वापिस ले अन्यथा आने वाले समय मे सभी लामबद्ध होकर इस निर्णय का विरोध करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

परिवहन विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 200 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान

Sat May 27 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला यदि हम भावी समय के लिये रक्त दान कर अस्पतालों को खून उपलब्ध करवाने का स्वैच्छिक प्रयास करें तो अमूल्य जिंदगियों बचाकर अपना कीमती योगदान दे सकते है। इस प्रकार सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले अपने नागरिकों की सड़क सुरक्षा की दृष्टि में एक साहसिक कार्य […]

You May Like

Breaking News