हिमाचल में आगामी 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, इस बार मानसून के सामान्य से कम रहने के आसार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में गर्मियों में बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी शिमला में भी आज बादल झमाझम बरस रहे हैं।

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आगामी 72 घंटों में प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में भारी बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि गर्मियों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण प्रदेश में ज्यादा बारिश हुई है।

प्रदेश में मानसून मध्य जून में प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार मॉनसून के सामान्य से कम रहने के आसार है।

Share from A4appleNews:

Next Post

MS रामचंद्र राव बने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राजभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, CM सुक्खू भी रहे मौजुद

Tue May 30 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में एमएस रामचंद्र राव ने राजभवन में आज शपथ ली। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मुख्य न्यायाधीश को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियाँ , नेता विपक्ष जयराम ठाकुर […]

You May Like

Breaking News