file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

Dy CM मुकेश अग्निहोत्री ने माता हाटू मंदिर नारकंडा में नवाया शीश, जनसमस्याएं समयबद्ध तरीके से निपटाने के दिए निर्देश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नारकंडा शिमला
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता हाटू मंदिर नारकंडा में शीश नवाया और माता रानी का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि आज शिमला जिला के प्रसिद्ध माता रानी हाटू में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। माता रानी का यह मंदिर पर्यटन के साथ धार्मिक आस्था का केंद्र है।

उन्होंने माता रानी से प्रदेश के लोगों की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।


उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला जिला के नारकंडा प्रवास के दौरान होटल हाटू में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


उप मुख्यमंत्री ने जल शक्ति, सहकारी, परिवहन एवं भाषा कला संस्कृति विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भी ब्यौरा लिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को गति प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के लोगों को उन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।


इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह श्याम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान, उपमंडल दंडाधिकारी कुमारसैन सुरेंद्र मोहन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस मां, बेटा और बेटी की पार्टी, कांग्रेस का समय जेडब्लैक स्पॉट' था भाजपा के समय है ' ब्राइट स्पॉट'- नड्डा

Mon Jun 12 , 2023
एप्पल न्यूज़, नूरपुर/शिमला भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नूरपुर के जसूर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में चर्चा की थी कि भाजपा के अपने कार्यालय बनने चाहिए, तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तुरंत उसके ऊपर योजना बनाई और […]

You May Like

Breaking News