दुःखद- “श्रीखंड महादेव यात्रा” में बिलासपुर के युवक की भीम डवारी में मौत, यात्रा से पूर्व ही अब तक हो चुकी है 2 श्रद्धालुओं की मौत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, निरमंड कुल्लू

भारत की कठिनतम यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकले एक श्रद्धालु की मौत की खबर है। प्रशासन की आज्ञा के बिना निकले इस श्रद्धालु की मौत भीमडवारी नामक स्थान पर हुई है।

सूचना के अनुसार श्रद्धालु श्रीखंड महादेव के दर्शनों से पहले ही अंतिम पड़ाव भीमडवरी में मौत हो गई।

मृतक श्रद्धालु की पहचान राहुल शर्मा पुत्र ठाकुर दास गांव व डाक घर कोटी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
एसडीएम निरमंड मनमोहन शर्मा ने कहा कि आधिकारिक रूप से यात्रा 7 जुलाई से शुरू होगी लेकिन प्रशासन की जानकारी के बिना ही कुछ लोग श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे हैं। ऐसे में हादसे की स्थिति में राहत व बचाव कार्य में मुश्किल होती है।
उन्होंने कहा कि मृतक के शव को बेस कैंप लाया जा रहा है।
गौर हो कि इस यात्रा में इस वर्ष यह दूसरी मौत है। इससे पूर्व कुछ दिन पहले ही टेंट का कार्य करने वाले जाओं निवासी की मौत भी भीम डवारी में ही हुई थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

ननखड़ी में विक्रमादित्य सिंह का नागरिक अभिनंदन, बोले- सीए स्टोर खोलने के किए जायेंगे हर संभव प्रयास

Tue Jul 4 , 2023
एप्पल न्यूज़, ननखड़ी रामपुर बुशहर ननखड़ी में सीए स्टोर खोलने के हर संभव प्रयास किए जायेंगे ताकि क्षेत्र के किसानों को सेब के भंडारण के लिए उचित सुविधा उपलब्ध हो। यह बात आज लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में आयोजित नागरिक […]

You May Like