IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायतों व नगर निकाय उप चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की शानदार जीत पर प्रतिभा सिंह ने दी बधाई, बोली- अब लोकसभा चुनावों के लिए डट जाएं कार्यकर्ता

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने ग्राम पंचायतों व नगर निकाय उप चुनावों में अधिकतर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारो की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी विजयी प्रत्यशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 प्रदेश में ग्राम पंचायतों व नगर निकायों के उप चुनावों में  शानदार प्रदर्शन पर पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा है कि किसी भी राजनीतिक दल के लिये पार्टी कार्यकर्ता बहुत ही महत्वपूर्ण व अहम है जिसके बगैर पार्टी की कोई भी जीत संभव नही है।

उन्होंने कहा है प्रदेश में गत विधानसभा चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम से ही  कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहने वाली है।

उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह जीत के इसी मनोबल के साथ आगे बढ़ते हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी  की जीत के लिये एकजुट होकर अभी से मैदान में डट जाएं।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस  एक राजनेतिक दल के साथ साथ एक ऐसी विचारधारा है जो समाज के हर व्यक्ति के अधिकारों के लिए बगैर किसी धर्म,डर भय के समानता का अधिकार का सरंक्षण करती हैं ।

उन्होंने भाजपा  पर द्वारा देश मे साम्प्रदायिक व ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़वा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आज देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। संवेधानिक संस्थाओं के अधिकारों का हनन करते हुए उन्हें कमजोर करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा की जन विरोधी नीतियों  बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ एक जुट होकर आगे आने का आह्वान करते हुए कहा है कि देश भाजपा के कुसाशन से परिवर्तन के दौरे में चल पड़ा है।

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों से इसकी शुरुआत हो चुकी है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी ओर देश को भाजपा की तानाशाही सरकार से मुक्ति मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

मिजोरम और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का मतदान आज, 60 सीटों के लिए मतदान

Tue Nov 7 , 2023
मिजोरम में आज विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। 8 लाख 57 हजार से ज्यादा मतदाता 40 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए वोट डालेंगे। राज्य भर में एक हजार 276 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 29 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं और एक मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित किया गया है। आइजोल में मुख्य निर्वाचन […]

You May Like

Breaking News