file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

अनिरुद्ध सिंह ने कसुमपटी बाज़ार में सुनी जनसमस्याएं, बोले-दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करेंगे कार्य

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यहां कुसुमटी बाजार में जन समस्याएं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है और विकट वितीय परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुकखू निरंतर विकासात्मक कार्य कर रहे हैं.

आपदा प्रभावित लोगों के लिए 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी किया और उनके दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया।
उन्होंने कुसुमटी बाज़ार में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया तथा पेयजल समस्या और सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और पुलिस चौकी कुसुमटी को पुलिस थाना बनाने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन शांडिल, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, पार्टी के कार्यकर्ता, अधिकारी गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के पद के लिए स्टेनोग्राफी और टाइपिंग टेस्ट 16 -17 दिसंबर को

Sat Dec 2 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के पद के लिए स्टेनोग्राफी और टाइपिंग टेस्ट (हिंदी और अंग्रेजी में) की तारीखें तय कर दी हैं। जिला न्यायपालिका की स्थापना पर, विज्ञापन दिनांक 13.10.2023 के माध्यम से विज्ञापित किया गया। स्टेनोग्राफर ग्रेड- III- जिला न्यायपालिका के पद के […]

You May Like

Breaking News