IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

‘INDIA’ दिलाएगी तानाशाही भाजपा सरकार से मुक्ति, लोग bJP के बहकावे में न आएं- नरेश

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने चुनोतियों का डटकर मुकाबला करते हुए इन पर सफलता पूर्वक पार पाया है।

उन्होंने कहा है पूर्व भाजपा सरकार से विरासत में मिला 70 हजार से अधिक का कर्जा,10 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां मिलने के बाबजूद गत एक वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ  प्रदेश को  घोर प्राकृतिक आपदा से उभारा है।

उन्होंने कहा कि  कई राष्ट्रीय एजेंसियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की उनके द्वारा लिये गए निर्णयों की सराहना भी की है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी चारों लोकसभा सीटों पर शानदार जीत का परचम लहरायेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने सभी मंत्रियों,विधायको को अपने अपने क्षेत्रों विशेष तौर पर हर गांव में जन संबाद करते हुए लोगों को सरकार की एक साल की उपलब्धियां बताने को कहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ओपीएस लागू कर कर्मचारियों से किया अपना पहला वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त बेराजगारों को राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत इलेक्ट्रिक  वाहन खरीद के लिये पचास प्रतिशत सब्सिडी देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि स्वरोजगार शुरू करने के लिये युवाओं को सोलर प्लांट लगाने के प्रति भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसमें भी प्रदेश सरकार पचास प्रतिशत अनुदान दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी सभी गारंटियों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी।

चौहान ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि आपदा से निपटने के लिए उन्होंने प्रदेश को कोई भी सहयोग नही दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं ने इस पर केवल राजनैतिक रोटियां ही सेंकी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के अदंर जब प्रदेश सरकार ने इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व इससे उभरने के लिये लोगों को राहत देने के लिये विशेष आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव रखा तो प्रदेश भाजपा ने इसका समर्थन नही किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी प्रदेश की कोई विशेष मदद नही की। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जो भी पैसा प्रदेश सरकार को जारी किया वह सब प्रदेश को मिलने वाला उसका अधिकार था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दस हजार करोड़ के नुकसान का आंकलन केंद्र सरकार को भेजा है जिस पर केंद्र सरकार ने अपनी आंखें मूंद रखी है।

उन्होंने कहा कि इस पर प्रदेश भाजपा के सासंद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी खामोश बैठे है और प्रदेश में आकर आपदा राहत राशि को लेकर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है ।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के लोग भाजपा के किसी भी बहकावे में आने वाले नही। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस गठबंधन इंडिया को शानदार जीत हासिल होगी और देश को तानाशाही भाजपा सरकार से मुक्ति मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस बहुत मजबूत स्थिति में, राहुल की यात्रा मील पत्थर, लोकसभा चुनाव जीतेगी, 16 को शिमला में बनेगी रणनीति- प्रतिभा सिंह

Thu Jan 11 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिये पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मनीपुर से शुरू होगी जो 20 […]

You May Like

Breaking News