file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जयराम ठाकुर ने मांगा मुख्यमंत्री का इस्तीफा, बहुमत खो चुकी है कांग्रेस, अब सरकार में नही बने रहने का हक

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा की इतिहास में आज का दिन काले अक्षरों में लिखा जाएगा। कटौती प्रस्ताव के दौरान जब फाइनेशियल बिल पर चर्चा होती है उसमे डिवीजन मांगने का अधिकार है।

वॉइस वोट ही इसके लिए पर्याप्त नहीं हैं। वोटिंग के लिए जब बिल रखा गया था तो वॉइस के आधार पर भी बीजेपी के पक्ष में समर्थन था।

कांग्रेस के विधायक का भी उनको समर्थन प्राप्त था। लेकिन जब डिवीजन मांगा गया था स्पीकर ने बिना सुने सदन को स्थगित कर दिया।

बीजेपी के सदस्यों की संख्या ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि फाइनेंशियल बिल के गिर जाने से सरकार चली जाती है। ये ही स्थति पैदा हुई। सरकार अपना बहुमत खो चुकी हैं।

कांग्रेस के विधायक सदन में उन्हें समर्थन देने को तैयार थे लेकिन ये सुना नहीं गया। उन्होंने कहा कि ये सरकार बहुमत खो चुकी हैं मुख्यमंत्री को त्याग पत्र दे देना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में सदन के बाहर अंदर हंगामा, सदन के बाहर राज्यसभा तो अंदर विश्वास मत पर गरमाई सियासत

Tue Feb 27 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला कटौती प्रस्ताव की चर्चा में विश्वास मत मांगने को लेकर दोपहर भोजन अवकाश के बाद फिर से सदन की कार्रवाई शुरू हुई विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने फिर से यह मामला उठाया। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई. सदन के अंदर […]

You May Like

Breaking News