CM सुक्खू ने विक्रमादित्य-प्रतिभा सिंह के साथ डाली “नाटी”, लोकसभा चुनाव से पहले एकजुटता का प्रदर्शन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में होली धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली के मौके पर एकजुटता का संदेश दिया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी ओक ओवर पहुंचे और होली के रंग में रंगे दिखे। मुख्यमंत्री ने विक्रमादित्य, प्रतिभा संग नाटी भी डाली।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। कहा कि आने वाला समय प्यार, समृद्धि का होगा। उनका लक्ष्य 2026 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर व 2032 तक देश का सबसे अमीर राज्य बनाने का है।

वहीं लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की चर्चा हो गई है। चारों सीटों पर नए जिताऊ लोगों को टिकट दिया जाएगा, जल्द ही टिकट की घोषणा भी की जाएगी।

वही इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी होली के पर्व की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आने वाला समय प्रदेश के लिए सुक्खू समृद्धि तरक्की लेकर आए।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव जीतने का दावा

Mon Mar 25 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। छोटा शिमला में अपने आवास पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। इस मौके पर काफी तादात में कार्यकर्ता जयराम ठाकुर के आवास पर पहुंचे और उन्हें रंग लगाकर […]

You May Like

Breaking News