file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

भाजपा वाले नकली “गौरक्षक”, हम कर रहे गौसंरक्षण, हिमाचल का सबसे बड़ा “भू माफिया” सुधीर शर्मा -सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आनंद शर्मा व देवेंद्र जग्गी के लिए मांगे वोट

एप्पल न्यूज, कांगड़ा/सुलह

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सुलह के नौरा और कांगड़ा के हलेहर कलां चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा वाले नकली गोरक्षक हैं, गोसंरक्षण का कार्य कांग्रेस सरकार कर रही है।

हमने बेसहारा पशुओं को गोशाला में पहुंचाने पर 1200 रुपये आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया है। कोई भी किसान अपने मवेशियों को खुला न छोड़े, वे गोवंश को गोशाला में देकर आएं। गोशाला संचालकों को भी प्रति गोवंश 1200 रुपये दिए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा भू माफिया धर्मशाला का बिकाऊ विधायक सुधीर शर्मा है। तीन साल में उसने अपने ड्राइवर नेक राम के नाम 72 संपत्तियां 10 करोड़ रुपये में खरीदी हैं।

ये बेनामी संपत्तियां हैं, जांच जारी है जल्दी दूध का दूध, पानी का पानी होगा। इसलिए 1 जून को जनता धनबल को हराने के लिए मतदान करें। छह जगह बिके हुए विधायक  हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में एक साल में 20 फीसदी का सुधार हुआ है। यह भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद करने से संभव हुआ है। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जनता की अदालत में बिकाऊ नेताओं व खरीदने वाली भाजपा का हारना जरूरी है, क्योंकि वोट की ताकत का बने रहना जरूरी है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही चलाना चाहती है, लेकिन जनबल ने बड़े-बड़े तानाशाहों को उखाड़ फेंका है।

मेरी ताकत जनता है, जनता ही भाजपा को लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारी सरकार ने 15 महीने के कार्यकाल में 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। यही भाजपा को हजम नहीं हो रहा। भाजपा नेता बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। 

          लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा का इरादा संविधान व संसदीय प्रणाली को बदलने का है। इसे रोकना होगा, नहीं तो यह संसद का आखिरी चुनाव होगा। दो करोड़ रोजगार आए, 15 लाख रुपये आए, महंगाई कम हुई, रुपया मजबूत हुआ। नहीं हुआ।

भाजपा के दस साल और यूपीए के दस साल की तुलना करनी होगी। भाजपा से दस साल का हिसाब मांगना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पुरानी गारंटी के बारे में बताएं, नई गारंटी की बात न करें। नोटबंदी को याद रखना जरूरी है। किसान आंदोलन को भी मत भूलना।

हिमाचल की आपदा में जो हुआ, उसे याद रखना, भाजपा ने नहीं ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावितों के आंसू पोंछे। भाजपा नेताओं ने केवल राजनीति की, केंद्र सरकार ने फूटी कौड़ी तक नहीं दी। 

इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार आनंद शर्मा, चेयरमैन व विधायक रघुवीर बाली, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चेयरमैन संजय चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, ब्रिगेडियर डीवीएस राणा, पर्यवेक्षक विधायक राजकुमार, संजय राणा इत्यादि मौजूद रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी ने किया शिमला सीट जीतने का दावा, सुरेश कश्यप ने 5 साल नहीं दिखाया चेहरा

Sun May 26 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में कॉंग्रेस और बीजेपी अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं तो वंही शिमला संसदीय सीट से राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी भी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। शिमला संसदीय सीट से राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के प्रत्याशी सुरेश कुमार ने शिमला में […]

You May Like

Breaking News