मर्डर- रामपुर बुशहर गैस्ट हाऊस में मिले शव के मामले में 2 नेपाली गिरफ्तार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
रामपुर बुशहर के एक निजी गैस्ट हाऊस में मिले शव मामले में पुलिस ने 2 नेपाली मूल के नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय जितेंद्र राम और 31 वर्षीय उमा कुलहा के रूप में हुई है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिमला के रामपुर बुशहर में 4 नवम्बर को एक निजी गैस्ट हाऊस में शव बरामद किया गया था। उसके साथ दो अन्य साथी भी थे जो घटना के बाद फरार थे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए घटना की जांच शुरू की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी रामपुर बुशहर नरेश शर्मा ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में गांरटियों की स्थिति यह हो गई कि "खोदा पहाड़ निकली चूहिया"- बिंदल

Fri Nov 8 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है, गांरटियों के नाम पर धोखा दिया और गांरटियों की स्थिति यह हो गई कि […]

You May Like

Breaking News