शिमला के रिज मैदान पर बच्चे अब 50 रुपए में लेंगे घुड़सवारी का आनंद, घोड़े वालों की मनमानी पर लगी लगाम, निगम ने तट की “रेट लिस्ट”

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर घोड़े की सवारी का लुत्फ उठाने वाले देशी विदेशी सैलानियों को अब घोड़े वालों की मनमानी का शिकार नहीं होना पड़ेगा। नगर निगम शिमला ने इन पर नकेल कस दी है।

नगर निगम आयुक्त की ओर से अब घोड़े वालों को प्रति घुड़सवार रेत तय कर दिए गए हैं। घोड़े वालों को रेत लिस्ट लगानी होगी। जिसके बाद अब वे मनमानी नहीं कर सकेंगे।
पहले एक छोटे बच्चे का मात्र 100 मीटर दूरी का 150 रुपए वसूल किया जाता था और पति – पत्नी से 300 रुपए तक वसूले जा रहे थे। अब निगम द्वारा रेट लिस्ट लगा दी गई है।

रेट लिस्ट के अनुसार अब एक बच्चे की सवारी का मात्र 50 रुपया शुल्क तय किया गया है। वहीं एक बड़े और एक बच्चे का साथ में 100 रुपए शुल्क होगा।

इसी तरह दो बच्चों का शुल्क 80 रुपए जबकि अकेले व्यक्ति का 80 रुपए और पति पत्नी का 150 रुपए शुल्क तय किया गया है।

लगातार पर्यटकों और स्थानीय लोगों की ओर से आ रही शिकायतों के बाद निगम प्रशासन ने पारदर्शिता लाते हुए सभी को बड़ी राहत दी है।

इससे लड़ाई झगड़े भी रुकेंगे और शिमला का नाम बदनाम भी नहीं होगा।

अब सरकार को टैक्सी वालों की मनमानी पर भी लगाम लगाने की जरूरत है। क्योंकि खासकर रात के समय टैक्सी वालों की लूट से हर कोई शिकार हो रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर के MLA नन्द लाल बीमार, IGMC पहुँच मुख्यमंत्री ने जाना कुशलक्षेम

Tue Nov 12 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में 7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं रामपुर बुशहर से कांग्रेस विधायक नन्द लाल का कुशल-क्षेम जाना। नन्द लाल अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री […]

You May Like