हिमाचल प्रदेश में 21 सितंबर तक बन्द रहेंगे स्कूल, कोरोना का असर-कोई जल्दबाजी नहीं- गोबिंद

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में स्कूल 21 सितंबर तक बन्द रहेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक सप्ताह तक स्कूलों को बन्द रखने का फ़ैसला लिया है।
राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से स्कूल बंद करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने से सरकार ने एक सप्ताह और विद्यार्थियों को स्कूलों में नहीं बुलाने का फैसला लिया है।

इस पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा की कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

हालांकि अब कोरोना के मामले कम होने शुरू हुए है लेकिन पड़ोसी राज्यों से अब तक भी हिमाचल में ज्यादा कोरोना के मामले है, गोविंद ठाकुर ने कहा की हम स्कूल खोलने को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं की जाएगी, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं किया जायेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष DK शर्मा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Wed Sep 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा को एक्वा फाउंडेशन बांध सुरक्षा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2021 से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें 14 से 17 सितंबर, 2021 तक नई दिल्ली में वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा रही पंद्रहवीं विश्व एक्वा कांग्रेस और […]

You May Like

Breaking News