कांगड़ा को बड़ा “झटका”, 30 साल पुराना खाद्य आपूर्ति विभाग का कार्यालय “डी-नोटिफाई”, 6 पद समाप्त

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए धर्मशाला में पिछले 30 वर्षों से चल रहे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के ज़ोनल कार्यालय को डिनोटिफाई कर दिया है।

यह निर्णय राज्यपाल की मंजूरी और वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद लिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि धर्मशाला स्थित विभागीय ज़ोनल कार्यालय को समाप्त कर दिया गया है।

वहां कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों के पदों को या तो स्थानांतरित किया गया है या पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

स्थानांतरित किए गए पद:

संयुक्त निदेशक, फूड सप्लाई ऑफिसर, और सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-II के पदों को राज्य मुख्यालय शिमला में समायोजित किया गया है।

जेओए (आईटी) को चंबा जिले में सहायक नियंत्रक (भार एवं माप) कार्यालय में तैनात किया गया है।

प्यून का पद भी अब शिमला मुख्यालय में कार्य करेगा।

समाप्त किए गए पद (कुल 6):

  1. वरिष्ठ सहायक
  2. वरिष्ठ स्केल स्टेनो
  3. इंस्पेक्टर ग्रेड-1
  4. ड्राइवर
  5. दफ्तरी
  6. चौकीदार

अधिसूचना में यह भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आवश्यक कोडल औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए इस आदेश का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करें।

इस निर्णय को सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासनिक पुनर्गठन और वित्तीय अनुशासन के तहत देखा जा रहा है। हालांकि, इससे धर्मशाला क्षेत्र में इस विभाग से जुड़े कार्यों के संचालन पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

धार्मिक आस्था और साहस का प्रतीक "श्रीखंड महादेव" यात्रा आज से शुरू, पहला जत्था प्रातः 5 बजे हुआ रवाना

Thu Jul 10 , 2025
एप्पल न्यूज, निरमंड/कुल्लू हिमाचल प्रदेश की धार्मिक आस्था और साहस की प्रतीक श्रीखंड महादेव यात्रा आज से शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर द्वारा यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे को आधार शिविर सिंहगाड़ से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया […]

You May Like