एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी/कुल्लू
आनी खण्ड की बखनाओं पंचायत के पुनण खड्ड के समीप पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के चलते नीचे सड़क पर चल रहे मां और बेटे की मौत हो गयी है।
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चन्द्रशेखर कायथ ने बताया कि मृतकों की पहचान रवीना ( 30 वर्ष ) पत्नी विपन कुमार और उसके 14 वर्षीय बेटे सुजल नेगी पुत्र विपन कुमार निवासी काथला के रूप में हुई है।
उन्होंने घटना शाम करीब 4 बजे के समय की है जब दोनों अभागे माँ बेटा चवाई से अपने घर की ओर पुनण तक एक टैक्सी में निकले थे।

पुनण से करीब 200 मीटर पैदल जाने के बाद इन्होंने काथला अपने घर जाना था, लेकिन जैसे ही दोनों पैदल जा रहे थे कि पुनण के समीप ही अचानक पहाड़ी से पत्थर उन दोनों के ऊपर गिरे और दोनों ने दम तोड़ दिया।
बख्नाओं पंचायत के प्रधान अमित कुमार ने बताया कि रवीना उनकी पंचायत के काथला वार्ड की वार्ड सदस्य भी थी। वहीं एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल आनी पोस्टमार्टम के लिए लाया है।

जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25 – 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।







