ऑपरेशन सिंदूर के योद्धा जुब्बल के फ़्लाईट लेफ्टिनेंट आर्शवीर सिंह ठाकुर को “वीर चक्र” से सम्मानित करेगी भारत सरकार

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ऑपरेशन सिंदूर में अपने अदम्य साहस के साथ पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी ठिकानों को तबाह करने पर शिमला जिला के जुब्बल के जखोड़ गांव के रहने वाले फ़्लाईट लेफ्टिनेंट आर्शवीर सिंह ठाकुर को भारत सरकार देश के तीसरे सर्वोच्च वीरता सम्मान – वीर चक्र से सम्मानित करेगी।

आर्शवीर फ़्लाइट लेफ्टिनेंट स्तर के अकेले अफसर हैं जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के लिए वीर चक्र से नवाज़ा जा रहा है।

आर्शवीर सिंह ठाकुर के पिता नरवीर सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं और वॉलिबॉल व क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी व कोच रहे हैं।

वहीं आर्शवीर की माता अमरजीत कौर शिमला में सरकारी स्कूल में बतौर शारीरिक शिक्षक कार्यरत हैं और वे भी वॉलीबॉल की कोच हैं। इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों को आर्शवीर सिंह ठाकुर पर गर्व है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने राज्य स्तरीय वन महोत्सव का किया शुभारम्भ, प्राकृतिक सौंदर्य को बचाने व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनूठी पहल

Thu Aug 14 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के कनलोग क्षेत्र में 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारम्भ किया। उन्होंने देवदार का पौधा रोपित किया।मुख्यमंत्री ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ भी किया। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े […]

You May Like

Breaking News