“प्रसाद योजना” में शामिल होगी पवित्र “मणिमहेश यात्रा”- सुक्खू 

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि चंबा जिले की प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा और संबंधित पवित्र स्थलों को केंद्र सरकार की प्रसाद योजना में शामिल करने के प्रस्ताव का प्रदेश सरकार मूल्यांकन कर रही है।

यह मूल्यांकन भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन पूरे होते ही केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विधायक डॉ. जनक राज द्वारा नियम 62 तहत मामला उठाए जाने पर कहा कि इस संबंध में पर्यटन विभाग को क्षेत्रीय कार्यालय चंबा से 6 जून को प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रसाद योजना पूर्ण रूप से केंद्रीय वित्तीय सहायता प्राप्त योजना है और परियोजना के सभी घटकों के लिए 100 फीसदी केंद्रीय वित्त पोषण किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा प्रसाद योजना के तहत माता चिंतपूर्णी मंदिर का विकास नामक योजना शुरू की है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 मार्च 2024 को किया था।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने इसी साल 31 मार्च को 56.26 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। वर्तमान यह परियोजना एनआईटी चरण में है। 

इससे पहले, विधायक डॉ. जनक राज ने नियम 62 तहत यह मामला उठाते हुए पवित्र मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजना में शामिल करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि चंबा जिला में इस वक्त मणिमहेश यात्रा चल रही है। इसमें हर जगह से श्रद्धालु आते हैं। इस यात्रा मार्ग में सुविधाओं का अभाव है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने मुलाकात के दौरान उनसे कहा है कि यदि प्रदेश सरकार इस योजना की अनुशंसा करके मंत्रालय को भेजती है तो केंद्र सरकार इसे प्रसाद योजना में शामिल करने पर विचार करेगी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

सुधीर शर्मा एक बार फिर देंगे "विशेषाधिकार हनन" का "नोटिस", सवाल पूछने से अच्छा है RTI से सूचना लें

Wed Aug 27 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा के धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने अब एक बार फिर नियमों के तहत विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का यह अधिकार है कि वह प्रिविलेज को खारिज करें या प्रिविलेज कमेटी को भेजें, उन्होंने नियमों की […]

You May Like

Breaking News