सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत, बेटा गंभीर घायल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नाहन/सराहां

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सराहां बस स्टैंड से करीब 100 मीटर आगे हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
दुर्घटना में 48 वर्षीय रीना शर्मा, पत्नी राम लाल, निवासी धरगौण प्लासो (तहसील सराहां) और कार चालक 65 वर्षीय अधिकारी जेटली, पुत्र रमाकांत शंकर जेटली, की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल उर्मिला जेटली, पत्नी अधिकारी जेटली, को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
हादसे में घायल यशस्वी जेटली, पुत्र अधिकारी जेटली, का उपचार मेडिकल कॉलेज नाहन में जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी चार लोग सराहां क्षेत्र के निवासी थे। मृतक रीना शर्मा शिक्षा विभाग में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
पच्छाद प्रशासन के अनुसार हादसा रविवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये तथा घायल को 5 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मिट्टी से गड्ढे भरने वाले मंत्री दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपने विभाग और शिमला ग्रामीण की बदहाली देखें- प्यार सिंह

Mon Jul 13 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश मीडिया सह-संयोजक प्यार सिंह ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो मंत्री अपने विभाग की बदहाल स्थिति सुधारने में विफल रहे हों, उन्हें केंद्र सरकार और भाजपा को ज्ञान देने से पहले अपने काम का […]

You May Like

Breaking News