एप्पल न्यूज़, शिमला
स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल पुलिस के चार अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक
शिमला। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के चार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एक अधिकारी को President’s Medal for Distinguished Service (PSM) तथा तीन को President’s Medal for Meritorious Service (MSM) प्रदान किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की स्वतंत्रता दिवस 2026 की आधिकारिक पदक सूची के अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस को एक PSM और तीन MSM, यानी कुल चार पुलिस सेवा पदक मिले हैं। देशभर में पुलिस सेवा के लिए इस वर्ष 272 Gallantry Medals, 83 President’s Medals for Distinguished Service और 606 Medals for Meritorious Service घोषित किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार श्री अभिषेक दुलार, IPS, IGP को President’s Medal for Meritorious Service (MSM) से सम्मानित किया गया है। वहीं श्री गुरदेव चंद शर्मा, IPS, DIG को President’s Medal for Distinguished Service (PSM) प्रदान किया जाएगा।
इसी क्रम में श्री अमर सिंह, Inspector और श्री जगबीर सिंह, Assistant Sub-Inspector (A.S.I.) को भी President’s Medal for Meritorious Service (MSM) के लिए चुना गया है।
इन पदकों को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्य के प्रति समर्पण, व्यावसायिक दक्षता और लंबे समय तक उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होना किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के लिए देश और विभाग की ओर से मिलने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की है। विभाग ने कहा कि इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक हैं और उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता की सेवा में उच्च मानकों को कायम रखा है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाला यह सम्मान हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए भी गौरव का विषय है। चार पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह मान्यता प्रदेश पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।









