सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

मंडी के पुलघराट में दर्दनाक हादसा, सुकेती नदी में गिरी कार एक शव बरामद

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, मंडी

मंडी शहर के पुलघराट में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सुकेती नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन से एक शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।


सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल भी मौके पर पहुंच गए हैं। टीमों द्वारा नदी में गिरे वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के समय कार में कुल कितने लोग सवार थे। पुलिस द्वारा घटनास्थल से जानकारी जुटाई जा रही है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही हादसे में हुए जानमाल के नुकसान की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News