सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

रामपुर के ध्रुव शर्मा को जिला शिमला कांग्रेस कमेटी में महासचिव की जिम्मेदारी

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के सक्रिय कार्यकर्ता ध्रुव शर्मा को जिला शिमला कांग्रेस कमेटी में महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ध्रुव शर्मा लंबे समय से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI), युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं सेवा दल के माध्यम से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
ध्रुव शर्मा इससे पूर्व जिला शिमला कांग्रेस कमेटी में सबसे युवा सचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। विपक्ष के दौर में उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के प्रवक्ता के रूप में भाजपा सरकार की नीतियों, कार्यशैली और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाई। इसके अलावा उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


उनकी नियुक्ति से रामपुर सहित जिला शिमला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बूथ स्तर से संगठन के लिए लगातार मेहनत करने वाले जमीनी कार्यकर्ता को जिला स्तर पर जिम्मेदारी मिलना पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की सकारात्मक पहल है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर ध्रुव शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा, स्थानीय विधायक नंद लाल, जिला शिमला कांग्रेस अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
ध्रुव शर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति और अधिक मेहनत एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। इसलिए उनकी प्राथमिकता जिले के प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना होगी।


उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
ध्रुव शर्मा ने कहा कि युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। नए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान, संगठन की मजबूती और जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News