file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की कवायद शुरू, आयोग की पहली बैठक में बनी रणनीति

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और विकास खंडों की मौजूदा व्यवस्था की होगी समीक्षा, जनसुविधा और प्रशासनिक दक्षता को प्
एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की दिशा में सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में गठित आयोग की पहली बैठक आज यहां आयोग के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश की मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा करने और पुनर्गठन के लिए आवश्यक मानदंड तय करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रदेश में जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उप-तहसीलों, विकास खंडों सहित विभिन्न विभागों की प्रशासनिक इकाइयों की वर्तमान संरचना का आकलन किया गया। आयोग ने प्रशासनिक इकाइयों के नए सृजन, विलय, विभाजन और पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावों के परीक्षण के लिए आवश्यक मानदंडों एवं मापदंडों पर प्रारंभिक विचार-विमर्श किया।

आयोग ने मौजूदा प्रशासनिक ढांचे का समग्र आकलन करने के लिए संबंधित विभागों और उपायुक्तों से जनसांख्यिकीय आंकड़े, आवश्यक जानकारी और सुझाव प्राप्त करने पर भी चर्चा की। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों, विभिन्न हितधारकों और संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श को भी महत्वपूर्ण बताया गया।
बैठक में प्रस्तावित पुनर्गठन के वित्तीय प्रभावों पर भी चर्चा हुई। आयोग ने आधारभूत ढांचे और मानव संसाधन की आवश्यकताओं का आकलन करते हुए उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया। साथ ही यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई कि प्रशासनिक दक्षता मजबूत हो, लेकिन राज्य के राजकोष पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े।
आयोग ने मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था का विस्तृत परीक्षण करने और आगामी प्रक्रिया के लिए संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन से आवश्यक सूचनाएं तथा सुझाव जुटाने का निर्णय लिया।
बैठक में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विशाल पंवर, भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी राजेश शर्मा, आयोग की सदस्य सचिव एवं हिमाचल प्रदेश भू-अभिलेख निदेशक तोरुल एस. रवीश, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. यूनुस तथा विशेष सचिव सामान्य प्रशासन हरबंस सिंह ब्रसकोन उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

दीपावली के उपलक्ष्य पर CM सुक्खू की श्रमिकों को बड़ी सौगात, 1444 लाभार्थियों को 6.11 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान

Sat Nov 7 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दिशा-निर्देश पर श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दीपावली के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदेश के 11 ज़िलों के 1,444 लाभार्थियों को लगभग 6 करोड़ 11 लाख रुपये की […]

You May Like

Breaking News