file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

रामपुर HPS में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन, एथलेटिक्स में रामपुर HPS और महिला वर्ग में कॉर्पोरेट मुख्यालय रहा अव्वल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

एसजेवीएन के तत्वावधान में रामपुर एचपीएस में आयोजित दो दिवसीय इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट 2026-27 का उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं एवं कॉर्पोरेट मुख्यालय के कर्मचारियों ने एथलेटिक्स और बैडमिंटन की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में रामपुर एचपीएस के विभागाध्यक्ष (पीएसआईटी एंड सी) रोशन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को बधाई देते हुए प्रतिभागियों के अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल कर्मचारियों में टीम भावना, आपसी सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए परियोजना प्रमुख विकास मारवाह और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में महिला वर्ग का ओवरऑल खिताब कॉर्पोरेट मुख्यालय (सीएचक्यू), शिमला ने जीता, जबकि पुरुष वर्ग में रामपुर एचपीएस की टीम विजेता रही। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका बंसल (सीएचक्यू), 200 मीटर में रचिता (एनजेएचपीएस), 400 मीटर में अंकिता कुमारी (एलएचईपी) और 800 मीटर दौड़ में रमा (एनजेएचपीएस) ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में धीरज शर्मा (आरएचपीएस) ने 100 और 400 मीटर, रिकी चौहान (सीएचक्यू) ने 200 मीटर तथा शुभम बंसल (एनजेएचपीएस) ने 800 और 1500 मीटर दौड़ में बाजी मारी।

4×100 मीटर रिले दौड़ के महिला वर्ग में एनजेएचपीएस और पुरुष वर्ग में आरएचपीएस की टीम विजेता रही। शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो की महिला स्पर्धाओं में प्रियंका बंसल (सीएचक्यू) ने दोनों खिताब अपने नाम किए। पुरुष वर्ग में शॉट पुट में सुरेश कुमार (सीएचक्यू) और डिस्कस थ्रो में अक्षय (आरएचपीएस) विजेता रहे। लंबी कूद एवं ऊंची कूद में महिला वर्ग से स्मृति दत्ता (सीएचक्यू) ने दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुरुष वर्ग की लंबी कूद में रिकी चौहान (सीएचक्यू) और ऊंची कूद में करण (एनजेएचपीएस) विजेता रहे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों टीम स्पर्धाओं का खिताब कॉर्पोरेट मुख्यालय, शिमला ने अपने नाम किया। महिला वर्ग में प्रियंका बंसल (सीएचक्यू) और पुरुष वर्ग में संजू कुमार (एनजेएचपीएस) को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।
दो दिवसीय इस खेल आयोजन ने एसजेवीएन की विभिन्न परियोजनाओं के कर्मचारियों को एक साझा मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों के बीच आपसी मेलजोल, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा मिला तथा एसजेवीएन परिवार की एकजुटता और मजबूत हुई।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News