file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 29,542 बल्क लीटर शराब बरामद, 546 मामले दर्ज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

13,797 लीटर लाहन भी पकड़ी, विभाग ने नष्ट की; सोलन, कुल्लू और बिलासपुर में बड़ी बरामदगी
एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से गठित विशेष टीमों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक 29,542.153 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान कुल 546 मामले दर्ज किए गए हैं।
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें प्रदेशभर में लगातार निरीक्षण और कार्रवाई कर रही हैं।
इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बरामदगी
विभाग के अनुसार, अब तक जिला सोलन में 7,504.074 बल्क लीटर, कुल्लू में 6,773.890 बल्क लीटर, बिलासपुर में 3,179.240 बल्क लीटर और मंडी में 1,823.600 बल्क लीटर अवैध शराब पकड़ी गई है।
अक्तूबर में भी चला विशेष अभियान
अक्तूबर माह के दौरान दक्षिण क्षेत्र शिमला में 2,775.922 बल्क लीटर अवैध शराब और 2,950 लीटर लाहन बरामद की गई। वहीं, मध्य क्षेत्र मंडी में 1,167.750 बल्क लीटर अवैध शराब तथा उत्तरी क्षेत्र पालमपुर में 635 बल्क लीटर शराब और 640 लीटर लाहन पकड़ी गई।
प्रवक्ता ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक विभिन्न जिलों से बरामद 29,542.153 बल्क लीटर अवैध शराब के अलावा 13,797.550 लीटर लाहन भी जब्त कर नष्ट की गई है।
अवैध कारोबार की सूचना इन नंबरों पर दें
विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से भी इस तरह की गतिविधियों की जानकारी विभाग को देने की अपील की गई है।
सूचना देने के लिए विभाग ने निम्न संपर्क नंबर जारी किए हैं:
दूरभाष: 0177-2620426
व्हाट्सएप: 94183-31426
ई-मेल: controlroom@gmail.com
दक्षिण क्षेत्र (शिमला): 0177-2620426
उत्तरी क्षेत्र (पालमपुर): 01894-230186
मध्य क्षेत्र (मंडी): 01905-223499
विभाग ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत साझा करें, ताकि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News