file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिमला के रिज मैदान पर 73वां हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किया गया

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कोरोना महामारी के मद्देनजर 73वां हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह रिज मैदान शिमला में सादगी पूर्वक आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराया और पुलिस टुकड़ी की सलामी ली।

\"\"

शिमला, हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार हिमाचल दिवस सादे तरीक़े से मनाया गया। 73वें हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ध्वजारोहण किया और सलामी ली व वापिस लौट गए। ध्वजारोहण के समय सोशल डिस्टनसिंग का भी पूरा ख़्याल रखा गया। सिर्फ़ 5 मिनट में ही रस्म अदायगी कर कार्यक्रम खत्म किया। 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर हिमाचल का मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में गठन हुआ था। उसके बाद 25 जनवरी 1971को हिमाचल प्रदेश को 18वें गणराज्य का दर्जा दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अमित कयश्यप ने बताया कि इस बार covid-19 के चलते हिमाचल दिवस को केवल सांकेतिक रूप में मनाया गया है। सोसल डिस्टेंससिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नही हुआ है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए कर्फ्यू और लॉक डाउन लोड के चलते रस्म अदायगी की गई है।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चैहान, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एस आर मरडी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप, पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, नगर निगम आयुक्त पंकज राय, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन भी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल दिवस पर भाजपा अध्यक्ष ने डा. परमार की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Wed Apr 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, नाहनमैडिकल और पैरा मैडिकल को भेंट किए 150 सुरक्षा गाउन हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर डा. राजीव बिन्दल प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ने हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की मूर्ति पर माल्र्यापण एवं पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। डा. बिन्दल ने आज की आवश्यकता को […]

You May Like

Breaking News