file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

केंद्रीय नेतृत्व ने थपथपाई हिमाचल की पीठ

8
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि सीमित साधनों के बावजूद हिमाचल में कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार और भाजपा संगठन द्वारा किए गए प्रयासों और प्रबन्धों के लिए भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा और राष्ट्रीय महासचिव श्री बी.एल. संतोष ने हिमाचल की पीठ थपथपाई है। केन्द्रीय नेतृत्व ने अन्य राज्यों को पहाड़ी प्रदेश हिमाचल भाजपा की कार्यशैली को अपनाने के लिए कहा जो कि हिमाचल जैसे छोटे से राज्य के लिए गर्व की बात है।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव बीएल सन्तोषने हिमाचल में कोरोना संकट से निपटने के लिए भाजपा संगठन द्वारा किए गए प्रबन्धों और प्रयासों की सराहना की है। बी.एल. संतोष ने अपने टवीटर एकांउट से प्रदेश भाजपा की प्रशंसा करते हुए अन्य राज्यों को हिमाचल भाजपा की कार्यशैली अपनाने के लिए कहा। संतोष ने अपने टवीटर संदेश में कहा कि हिमाचल ने कोरोना संकट की लड़ाई में सीमित साधनों को बावजूद शानदार और अनुकरणीय कार्य किया है जिसका अनुसरण अन्य राज्यों को भी करना चाहिए।
डा. बिन्दल ने कहा कि कारोना संकट के दृष्टिगत कफर्यू और लॉकडाउन के उपरांत हिमाचल भाजपा ने अपने संगठन और प्रत्येक कार्यकर्ता को हर समय वाईब्रेशन मोड पर रखा जिसके परिणामस्वरूप भाजपा के हर सिपाही ने समाज सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा ने वीडिया कांफ्रेस के माध्यम से केन्द्र स्तर से लेकर प्रदेश स्तर और प्रदेश स्तर से जिला, मंडल, बूथ और बीएलए स्तर तक बैठकें की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में अभी तक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम 325 बैठकें आयोजित की जिसमें 14,662 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
डा. राजीव ने बताया कि डिजिटल माध्यम से आपस में जुड़ाव की वजह से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश में कोरोना संकट के बीच कई कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा महिला मोर्चा ने रिकार्ड 15,25,427 फेस कवर सील कर लोगों में बांटे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभी तक 4,15,143 फूड पैकेट, 94,058 मोदी राशन किट, 1,75,23,723 रुपये पीएम केयरस और 6,84,74,001 रुपये सीएम कोविड फंड में जमा करवाए हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- एक्साइज पालिसी को एक्सटेंशन, ठेके खुलेंगे- कैबिनेट सब कमेटी का गठन और भी बहुत कुछ

Sat May 2 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश मंत्रिममंडल की शनिवार को हुई बैठक में कई बडे फैसले लिए गए हैं। इनमें एस एक महत्वपूर्ण फैसला एक्साइज पालिसी को एक्सटेंशन देने का रहा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अहम फैसलों पर जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में आर्थिक […]

You May Like

Breaking News