हिमाचल में चार उपचुनावों में 15.3 लाख वोटर करेंगे मतदान, निष्पक्ष मतदान के लिए पहुंची 6 पैरामिलिट्री टुकड़ियां, 40 मतदान केंद्र संचालित करेंगी महिलाएं

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में होने वाले मंडी लोकसभा सहित फतेहपुर अर्की व जुब्बल कोटखाई विधानसभा उपचुनाव पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नज़र रहेगी। उपचुनावों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के लिए 6 पैरामिलिट्री टुकड़ियां हिमाचल पहुँच चुकी है।

चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के ख़र्चे पर भी कड़ी नजर रहेगी। विधानसभा का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के लिए ख़र्चे की अधिकतम राशि 30.70 लाख रुपए रखी गई है। जबकि लोकसभा में ये राशि 77 लाख रखी गई है।

इन चार उपचुनावों में 15.3 लाख वोटर चयनित किए गए है। जिनमें मंडी में 13 लाख वोटर है। फतेहपुर के 87 हज़ार, अर्की में 92600 व जुब्बल में 71 हज़ार वोटर हैं। 40 मतदान केंद्र केवल महिलाएं ही संचालित करेंगी।

ये जानकारी हिमाचल निर्वाचन अधिकारी सी पालरसु ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 50 फ़ीसदी पोलिंग स्टेशन को वेब से जोड़ा गया है। 2696 टोटल पोलिंग स्टेशन में से 1400 वेब से जोड़ा गया है। इन पोलिंग स्टेशन में 148 संदनशील हैं।

अभी तक इन चुनावों के दौरान कर्मचारियों की शिकायतें 23 आई हैं। जिनमें से 12 पेंडिंग हैं। 11 डिस्पोज़ हुई हैं।आदर्श चुनाव आचार सहिंता को लेकर 2 शिकायतें भी उनके पास पहुँची है। जो पुलिस को जांच के लिए भेज दी गई हैं।

आयोग पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रख रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में 32077 नए वोटर , फ़तेहपुर 2069, अर्की 2564, जुब्बल कोटखाई 1595 नए वोटर बने है। इनमें से 18054 दिव्यांग वोटर है।

Share from A4appleNews:

Next Post

कारगिल युद्ध कोई छोटा युद्ध नहीं था, नहीं भूलाई जा सकती फौजियों की वीर गाथाएं, प्रतिभा सिंह का बयान अशोभनीय- कैप्टन शाम लाल

Thu Oct 14 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला कारगिल युद्ध विश्व का सबसे ऊंची पहाड़ियों पर लड़ा जाने वाला भयंकर युद्ध था। जो कि 18000 फीट से भी अधिक ऊंचाइयों पर भारतीय सेना ने जुलाई 1999 में लड़ा और विजय हासिल की। इस भयंकर युद्ध में जहां 25,000 से भी अधिक बोफोर्स की तोपे चली […]

You May Like

Breaking News