IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कुल्लू में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, हर जिले में लगी मंत्रियों की ड्यूटी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को जिला कुल्लू में आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ समारोह में उपस्थित रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कांगड़ा में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर जिला शिमला, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी ऊना, तकनीकी शिक्षा मंत्री डाॅ. राम लाल मारकण्डा लाहौल-स्पीति के केलांग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर जिला बिलासपुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह मंडी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल जिला सिरमौर, बहुद्देश्यीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी जिला किन्नौर, वन मंत्री राकेश पठानिया जिला चम्बा तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग जिला हमीरपुर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
इसके अतिरिक्त विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज जिला चम्बा में वन मंत्री के साथ,  मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा शिमला में जल शक्ति मंत्री के साथ, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपस्थित रहेंगे।

\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

खाद्य, नागरिक आपूर्ती मंत्री गर्ग का पैतृक गांव पहुचने पर जोरदार स्वागत

Sat Aug 8 , 2020
एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर प्रदेश सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ती एंव मुद्रण व लेखन सामग्री विभाग मंत्री राजेन्द्र गर्ग कैबिनेट स्तर के मंत्री बनने के पश्चात पहली बार शुक्रवार को घुमारवी विधानसभा क्षेत्र में अपने पैतृक गांव ठ़डोड़ा मेें पहुचने पर स्थानीय निवासियों जिनमे महिलाओं, बजुर्गो ,बच्चों, व पार्टी […]

You May Like

Breaking News