file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

किन्नौर के यांगपा-1 गांव में पति पत्नी निकले कोरोना पाजिटिव

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सन्दीप शर्मा भावानगर
किन्नौर जिले के यांगपा फस्ट गांव में पति पत्नि कोरोना पोॅजिटिव निकलने पर गांंव में हड़कप मचा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ने यह दपंति एक माह पूर्व दिल्ली से अपने घर यांगपा फस्ट आए हुए थे। दोनो को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन करके कोरोना सैंपल जांच के लिए गए थे। इस समय दोनो दंपति का रिपोर्ट कोरोना नेगटिव निकला। इसके बाद एक माह बीत जाने के बाद सोमवार को बुखार आने के बाद रिकांगपिओ क्षेत्रिय अस्पताल में सैंपल लिया गया तो दोनो दपंति कोरोना पॉजिटिव
निकले।

बताया जा रहा है कि उनके घर में दो अगस्त को पिता के देहात होने पर क्रियाक्रम का कार्यक्रम रखा था जिसमें किन्नौर जिले के अलावा विभिन्न जगहों से काफी लोग शामिल हुए। उस दिन दोनो दंपति काफी लोगों के संपर्क में आए जिसके कारण कोरोना पॉजिटिव के लक्षण पाए गए है।
उधर, सीएमओ किन्नौर डा. सोनम नेगी ने बताया कि यांगपा फस्ट में दंपति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली से किन्नौर आए थे
तो उसे समय रिपोर्ट निगेटिव आया था लेकिन एक माह के बाद दुबारा पॉजिटिव निकलना चिंता का विषय है।

यह लक्षण दिल्ली से लौटने के बाद नहीं आया है बल्कि दो अगस्त को उनके घर में क्रियाक्रम के दौरान निचार, किल्बा, कल्पा,कुल्लू और अन्य कई गांव से लोग आए थे उनमें से किसी के संपर्क में आने से दोनो कोरोना पॉजिटिव हो सकते है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग २ अगस्त को उनके कार्यक्रम में शामिल हुए थे वे सभी अपने अपने
सैंपल जांच करे और अपने घरों में क्वारंटाइन रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सामाजिक दूरी के नियमों को जानें और समझें: डाॅ. सुशील

Tue Aug 11 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुशील चन्द्र शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट से बाहर निकलने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन करना होगा। इसके अलावा, फेस कवर तथा हाथों को बार-बार साफ करना दो अन्य महत्वपूर्ण घटक हैं जिनका पालना नितांत […]

You May Like

Breaking News