file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शान्ति की शिक्षा में हम सभी छात्र है और हम सभी को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिएः राज्यपाल

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत स्काउट्स और गाइड्स हिमाचल प्रदेश का शान्ति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। यह युवाओं को सक्रिय नागरिक बनाने, क्षमता विकसित करने और शान्ति के प्रसार की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

\"\"

राज्यपाल ने यह बात राजभवन से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस के अवसर पर कही।
राज्यपाल ने भारत स्काउट्स और गाइड्स द्वारा किए गए शान्ति के प्रयासों और हर वर्ष मनाए जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस कार्यक्रम के आयोजन में भागीदारी के लिए संगठन की सराहना की।  
उन्होंने कहा कि ‘जब हम शान्ति के लिए शिक्षा की बात करें, तो हमें समझना होगा कि हम केवल बच्चों के बारे में नही सोच रहे है। शान्ति की शिक्षा में हम सभी छात्र हैं और हम सभी को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए’। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जब शान्ति को अधिक खतरा है, तब इसके महत्व को समझने की और अधिक जरूरत है। विश्व शान्ति का प्रसार व रक्षा करने में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि शान्ति का तात्पर्य मन की स्थिरता से है। ऐसा कोई भी कार्य जो स्वयं के हित में हो, दूसरे के हित में हो, प्रकृति के हित में हो और हमारा मन उस कार्य को करने के बाद स्थिर हो जाए और चेहरे पर मुस्कान आए वही शान्ति है। इस वर्ष के थीम शेपिंग पीस टूगैदर का अर्थ है कि हम सब मिलकर शान्ति को स्थापित करें और विश्व शान्ति के लिए दया, करूणा और आशा के साथ कार्य करे।
उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस हमें शान्ति के लिए अपनी प्रगति का आंकलन करने और संकल्प को दोहराने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि वर्तमान समय की वैज्ञानिक प्रगति और वैश्विक विकास के दौर में शान्ति अभी भी नाजुक स्थिति में है, जिसकी और अधिक देखभाल व सुरक्षा की आवश्यकता है। वैश्विक क्रान्ति के दृष्टिगत अन्तरराष्ट्रीय शान्ति दिवस का महत्व और अधिक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को शान्ति के स्कूल में बेहतर छात्र बनने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए ताकि हम अपने घरों, आसपास और अपने देश में शान्ति कायम कर सके।
इससे पहले निदेशक उच्च शिक्षा और भारत स्काउट्स और गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त अमरजीत कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और समाज में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए संगठन के कार्यों की सराहना की।
राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं ने बढ़ाई जिले के बागवानों की आर्थिकी

Tue Sep 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, किन्नौर जनजातीय जिला किन्नौर की जलवायु में विभिन्न्ता होने के चलते यहां पर विभिन्न प्रकार के फलों का उत्पादन संभव है। किन्नौर जिला के निचले क्षेत्रों की जलवायु, सम-शीतोष्ण तथा जिले के ऊपरी क्षेत्रों की जलवायु शुष्क-शीतोष्ण होने के कारण यहां पर सेब, बादाम, अखरोट, नाशपति, अंगूर, चेरी […]

You May Like

Breaking News