जगत बैंस बने प्रिंट एंड इलैक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नालागढ़

प्रिंट एंड इलैक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बीबीएन इकाई का गठन कर दिया गया है। जगत बैंस को एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि बीबीएन इकाई का अध्यक्ष मनीष शर्मा को तथा महासचिव अजय रत्न को बनाया गया है।

\"\"

लो​कनिर्माण के विश्राम गृह के परिसर में आयोजित एसोएिशन की बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव नंद लाल ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष का ऐलान भी किया।
जगत बैंस को जिला अध्यक्ष और संदीप शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद बीबएन मंडल की कार्यकारिणी चुनी गई। मनीष शर्मा को बीबीएन मंडल अध्यक्ष, विजय कुमार राजपूत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मो. रफी, योेगेश शर्मा को उपाध्यक्ष, अजय रत्न को महासचिव व अनवर हुसैन को संगठन सचिव बनाया गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी में रूप कुमार शर्मा, संतोष कुमार, पवन कुमार, मुकेश जैन, गगन जैन, ज्योति भल्ला और गुरजीत सिंह को शामिल किया गया। सभी पद सर्व सम्मति के आधार पर दिए गए।

Share from A4appleNews:

Next Post

HRTC चालक-परिचालक के साथ मारपीट की यूनियन ने की निंदा, निगम में भी मेडी एक्ट लागू करने की मांग

Thu Oct 1 , 2020
एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन नालागढ़ एचआरटीसी के चालक परिचालक के साथ निजी बस के चालक परिचालक द्वारा की गई मारपीट की कंडक्टर, चालक यूनियन व भामसं ने कड़ी निंदा की है। कंडक्टर यूनियन के राज्य अध्यक्ष रामलोक चौधरी, चालक यूनियन के प्रधान सुरेंद्र सिंह, भामसं के नंदलाल बट्टू व अन्य […]

You May Like

Breaking News