हीरो मोटोकाॅर्प लिमिटेड ने स्वास्थ्य विभाग हिमाचल को 4 एफआर वाहन भेंट किए

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हीरो मोटोकाॅर्प लिमिटेड ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को चार प्रथम प्रतिक्रिया वाहन (एफआरवी) भेंट किए हैं। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने आज यहां इन वाहनों को प्राप्त किया।

\"\"

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि विशेष रूप से तैयार की गई ये एम्बुलेंस कोविड-19 के दौरान बहुत उपयोगी सिद्ध होंगी। इन वाहनों में स्ट्रेचर, आॅक्सीजन सिलेण्डर, स्वास्थ्य किट आदि की सुविधा उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने कोविड-19 से बचाव के लिए व्यक्तिगत सुरक्ष उपकरण किट, सेनेटाइजर, स्वास्थ्य जांच किट आदि वस्तुएं भी विभाग को भेंट की हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के 25 रूटों पर इंटरस्टेट बस सेवाएं शुरू, लोगों को मिली राहत

Wed Oct 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल पथ परिवहन निगम की अंतरराज्यीय बस सेवाओं के परिचालन का निर्णय लेने के बाद प्रथम चरण में आज 25 रूटों पर अंतरराज्यीय बस सेवाएं आरम्भ हो गई हैं। इनमें चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना, अम्बाला, हरिद्वार इत्यादि प्रमुख हैं। अंतरराज्यीय रूटों पर सिर्फ गैर-वातानुकूलित (नाॅन-एसी) बसें ही […]

You May Like