file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शिमला प्रेस क्लब के सदस्यों का होगा निःशुल्क सामूहिक बीमा, कोरोना संकट के कारण मौजूदा वितीय वर्ष का सदस्यता शुल्क माफ

6
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रेस क्लब शिमला के सदस्यों को अब सामूहिक बीमा का लाभ मिलेगा। प्रेस क्लब की संचालन परिषद ने नियमित सदस्यों को सामूहिक बीमा योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लिया है। संचालन परिषद की बैठक में फैसला लिया गया है कि प्रेस क्लब अपने सभी सदस्यों का सामूहिक बीमा करवाएगा, जोकि निशुल्क होगा। इससे सदस्यों को एक सुरक्षा कवच प्राप्त होगा। नव वर्ष 2020 में सदस्यों को सामूहिक बीमा योजना के दायरे में लाया जाएगा।

प्रेस क्लब संचालन परिषद की बैठक शनिवार को प्रेस क्लब भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अनिल हैडली ने की। बैठक में विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई और कुछ प्रस्ताव भी पारित किए गए। इसमें प्रेस क्लब में एक कुक व पार्ट टाइम के तौर पर मैनेजर को नियुक्ति करने को भी मंजूरी दी गई।

कोरोना महामारी व लाकडाउन के चलते प्रेस क्लब ने अपने नियमित सदस्यों का चालू वितीय वर्ष यानी एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 की अवधि का सदस्यता शुल्क माफ करने का भी निर्णय लिया है। संचालन परिषद के निर्णय के मुताबिक सदस्यों को वितीय वर्ष 2020 से पहले का सदस्यता शुल्क जमा करवाना अनिवार्य होगा। इस वितीय वर्ष में किसी भी सदस्य ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं करवाया है।

बैठक में फैसला लिया गया है कि जनवरी माह में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रेस क्लब भवन में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह भी निर्णय हुआ कि प्रेस क्लब सोशल मीडिया (फेसबुक, वाटसअप व टवीटर) के माध्यम से अपनी गतिविधियों को प्रचारित करेगा। 

Share from A4appleNews:

Next Post

सरकार की नीतियों से कारोबारियों को हो रहा आर्थिक नुकसान : अनुराग शर्मा

Sun Dec 20 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य अध्यक्ष अनुराग शर्मा जी ने  केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले नोटबंदी फिर जी एस टी और अब कृषि कानून लाकर देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। आलम […]

You May Like

Breaking News