ब्रेकिंग- किन्नौर में एंट्री टैक्स न चुकाने पर JP और JSW से आबकारी एवं कराधान विभाग ने की करीब 20 करोड़ की वसूली

9
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

किन्नौर जिला में हिमाचल प्रदेश विरासत समाधान योजना 2019 (हि0प्र0 लेगेसी केसिज रेसोलयूशन योजना 2019) के तहत जिला किन्नौर आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा 19 करोड़ 94 लाख 8 हजार 950 रुपये की वसूली की गई।

ये वसूली विभाग ने जेपी कंपनी और JSW से बीते करीब 10 वर्षों में किन्नौर लाए गए सामान का एंट्री टैक्स न चुकाने की एवज में की। इससे पूर्व कंपनी ने मात्र एक तिहाई राशि जमा की थी शेष दो तिहाई राशि को आज वसूला गया।
यह जानकारी देते हुए जिला सहायुक आयुक्त आबकारी एवं कराधान सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि गत माह पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे पुराने मामले जो जीएसटी अधिनियम के तहत सम्मिलित हुए हैं, के निपटारे के लिए हिमाचल प्रदेश लेगेसी केसिज (रेसोलयूशन) योजना आरंभ की है, जिसके तहत आज जिला आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा मैसेर्ज जेपी लिमेटिड व मैसेर्ज जेएसडब्लयू जल विद्युत प्राईवेट लिमेटिड से 19,94,08,950 रुपये की राशि वसूली गई है। उन्होंने बताया कि किन्नौर जिला के इतिहास में इस तरह की यह सबसे बड़ी वसूली है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए लोगों को संवदेनशील बनाने की आवश्यकताः CM

Tue Jan 12 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए लोगों को सुरक्षा उपायों को अपनाने के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए सूचना, शिक्षा और संचार पर बल दिया जाना चाहिए। वह बर्ड फ्लू के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने […]

You May Like

Breaking News