CM के साथ विधायक प्राथमिकताओं की बैठकों का आयोजन 8 व 9 फरवरी को

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि वार्षिक बजट 2021-22 में विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में विधायकों के साथ दो दिवसीय बैठकों का आयोजन 08 व 09 फरवरी, 2021 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्मजडेल भवन के कांफ्रेंस हाल में किया जाएगा।
चम्बा, सिरमौर तथा ऊना ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 8 फरवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि मंडी, कुल्लू तथा बिलासपुर ज़िलों के विधायकों की बैठक इसी दिन दोपहर बाद 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
कांगड़ा तथा हमीरपुर ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 9 फरवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, सोलन और शिमला ज़िलों के विधायकों की बैठक दोपहर बाद 2.00 बजे से सांय  5.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल आइस हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मैडल-काजा की आठ छात्राओं ने हिमाचल टीम का किया प्रतिनिधित्व

Fri Jan 29 , 2021
काजा में बुधवार को सभी खिलाड़ियों का किया स्वागत  एप्पल न्यूज़, काज़ा लाहुल स्पीति के काजा में बने प्राकृतिक आइस हाॅकी रिंक में प्रशिक्षित आठ  छात्राओं ने राष्ट्रीय खेलों में ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया है। सभी खिलाड़ी बुधवार को काजा में पहुंचे। एडीएम काजा  ज्ञान सागर नेगी विशेष  तौर मौजूद […]

You May Like

Breaking News