file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

बद्दी में हुई युवक की हत्या मामले में 21 वर्षीय युवती समेत तीन युवक गिरफ्तार, तीनों अरोपी चंबा के

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन नालागढ़

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में बिते दिन हुई एक युवक की हत्या मामला में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया हुआ है। जिनमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को आज यनि 25 फरवरी को दोपहर बाद गिरफ्तार किया हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नालागढ उपमण्डल के कसम्बोवाल गॉव के सडक किनारे एक युवक की हत्या कर शव सड़क के किनारे फैंक दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरेपियों की तलाश शुरू कर दी थी। युवक की हत्या इस तरह की गई थी कि दो दिनों तक उसकी पहचान नहीं हुई थी। जिसकी पहचान बिते दिन चंबा के सलूणी के रूप में हुई थी। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शव की पहचान नरेन्द्र कुमार जिला चंबा उपमंडल सलोनी गांव सिथला के रूप में हुई।

आज गिरफ्तार किए गए आरोेपियों की पहचान

1. होमदई पुत्री जगदेव पत्नी संजय शर्मा गांव प्रिंगड़ डा0 सिधोट तैह0 चुराह थाना तीसा जिला चंबा हि0प्र0 व उम्र 21 वर्ष को आज दिनांक 25.02.2021 को समय 12.30 बजे दिन अभियोग संख्या 57/21 दिनांक 22.02.2021 जुर्म जेर धारा 302,120B IPC में पुलिस थाना नालागढ़ के स्थान बागवानियां में गिरफ्तार किया गया है ।

2. संजय शर्मा पुत्र किशोर कुमार गांव प्रिंगड़ डा0 सिधोट तैह0 चुराह थाना तीसा जिला चंबा हि0प्र0 व उम्र 21 वर्ष को आज दिनांक 25.02.2021 को समय 12.30 बजे दिन अभियोग संख्या 57/21 दिनांक 22.02.2021 जुर्म जेर धारा 302,120B IPC में पुलिस थाना नालागढ़ के स्थान बागवानियां में गिरफ्तार किया गया है ।

3. मनदीप सिंह पुत्र छिंदर सिंह निवासी कोटइसे खान नजदीक बुगीपुरा चौंक तैह0 धर्मकोट जिला मोगा पंजाब व उम्र 20 वर्ष को आज दिनांक 25.02.2021 को समय 12.30 बजे दिन अभियोग संख्या 57/21 दिनांक 22.02.2021 जुर्म जेर धारा 302,120B IPC में पुलिस थाना नालागढ़ के स्थान कसंबोवाल में गिरफ्तार किया गया है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू जिला के गाहर गांव में 12 कमरों का ढाई मंजिला मकान आग में जलकर राख

Fri Feb 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू कुल्लू जिला के गाहर गांव में गत  शाम 12 कमरों वाले एक ढाई मंजिला मकान आग में जलकर राख हो  गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब इस मकान में रहने वाले लोग अपने खेत में ही थे तो अचानक मकान में आग लग गई तथा […]

You May Like

Breaking News