राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली उत्सव की बधाई

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होली उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।
बंडारू दत्तात्रेय ने अपने संदेश में कहा कि रंगों के त्योहार होली का खास महत्व है और इसकी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने आशा जताई कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता तथा अखण्डता को और मज़बूती प्रदान करेगा।


जय राम ठाकुर ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि होली उत्सव को हर संप्रदाय एवं धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द को और मज़बूत बनाने में सहायता मिलती है।
उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के दृष्टिगत लोगों से इस त्योहार को सार्वजनिक रूप से न मनाकर अपने घर पर परिवार के सदस्यों के साथ ही मनाने का आग्रह किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

लो फिर आई होली--

Mon Mar 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, ब्यूरो—- जीवन के बहुरंगों को उल्लास और उमंगों को थके मनुष्य के नस-नस भरने  लो फिर आई होलीदुख गुलाल संग उड़ा देने को कलुष मिठास में पगा देने को सुप्त संबंधों को जागृत करने लो फिर आई होलीअतीतकंटक भी गले लगाने को  सूखे पुष्पदल पुनः महकाने को मृत […]

You May Like

Breaking News