आनी के निगान-शवाड मार्ग पर मोटर साइकिल दुर्घटना में एक की मौत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

कुल्लू जिला के आनी में निगान ,शवाड  सड़क मार्ग पर शकेलड़ के समीप एक मोटरसाइकिल के पहाड़ी से नीचे लुढ़क जाने से मोटरसाइकिल  सवार चालक की मौत हो गयी है।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी रवींद्र सिंह नेगी बताया कि बुधवार सुबह करीब सवा 9 बजे आनी क्षेत्र में लकड़ी के मिस्त्री का काम करने वाला और मूलतः जालंधर ( पंजाब ) का रहने वाला मनजिंदर सिंह उर्फ सोनू ( 30 वर्ष ) जब शवाड से आनी की ओर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर आ रहा था तो शकेलड़ के पास वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। जिसे वाहन चालकों ने गिरते देखा और मिलकर सड़क तक निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी।डीएसपी रवींद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

वेक्सिनेशन के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है हिमाचल सरकार- हर्षवर्धन

Thu Jun 17 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर वेक्सिनेशन के नाम पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सरकार कभी युवाओं को बगैर पूर्व रजिस्ट्रेशन के वेक्सिनेशन की बात करती है तो कभी पूर्व रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य बता रही है।युवा अपने वेक्सिनेशन को लेकर […]

You May Like