IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जन आशीर्वाद यात्रा- PM नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में हर वर्ग को स्थान -अनुराग ठाकुर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय संसद में हो, पर कांग्रेस ने एसा नहीं होने दिया

एप्पल न्यूज़, परवाणू/सोलन

जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत परवाणू में स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सेहजल द्वारा किया गया , केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, राजीव बिंदल, पुरषोत्तम गुलेरिया, के एल ठाकुर, रश्मि धर सूद, डेज़ी ठाकुर , ज़िला अध्यक्ष आशुतोष वैद्या व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल आगमन पर स्वागत किया।


उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का आज से हिमाचल में सुभारम्भ हो गया है, हिमाचल की जनता में इस यात्रा और अनुराग ठाकुर के आगमन में जनता में भारी जोश है।
हमारे लिए सौभाग्य की बात की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के युवा को मंत्रिमंडल में स्थान दिया था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल में देश के सभी वर्गों को जगह दी , प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन।
उन्होंने कहा की देश के नेतृत्व में हिमाचल अग्रमी भूमिका में है देश मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल से।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनता का धन्यवाद किया कि वह उनको इस बारिश के मौसम में भी आशीर्वाद देने आए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद की प्रधानमंत्री ने इतने छोटे से राज्य से इतनी छोटी आयु में मुझे आपने मंत्रिमंडल में मौका दिया है।
उन्होंने कहा कि मोदी जी चाहते थे कि मंत्रिमंडल का परिचय लोक सभा मे हो पर कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया, हमारे मंत्रिमंडल में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। केंद्र का मंत्रिमंडल आज तक का सबसे युवा मंत्रिमंडल है।
उन्होंने कहा कि हम सब मिल कर जनता की सेवा करने आए है और उसमें हम कभी कोई कसर नही छोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि आज हर घर को नल योजना के अंतर्गत अगले 3 साल में सबको घर मे जल प्राप्त होगा। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल सरकार की शबरी योजना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्वला योजना और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार की ग्रहणी सुविधा योजना के अंतर्गत हर घर को चूल्हा दिया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे भारत के सम्पूर्ण विकास के लिए तत पर है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत, कोरोना नियमों की खूब उड़ाई धज्जियां

Fri Aug 20 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला पहुचने पर केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया, शिमला पहुचने पर खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ साथ अनेक मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे। बता दें कि ये काफिला चंडीगढ़ के हिमाचल भवन […]

You May Like

Breaking News