हिमाचल पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत, कोरोना नियमों की खूब उड़ाई धज्जियां

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला पहुचने पर केंद्रीय मंत्री एवम हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का भव्य स्वागत किया गया, शिमला पहुचने पर खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ साथ अनेक मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे।

बता दें कि ये काफिला चंडीगढ़ के हिमाचल भवन से आज सुबह शुरू हुआ था परमाणु, धर्मपुर सोलन ओर शोघी से होते हुए शिमला के पीटर हाफ में पहुचा जहा अनुराग सिंह ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया, इस मौके पर सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिमला के पीटरहॉफ में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम देखने को मिला। इस दौरान कोविड नियमो की कंही भी पालना होती नही दिखी। दो गज की दूरी मास्क का पालन न तो केंद्रीय मंत्री और न ही प्रदेश के मुखिया करते दिखे।

ऐसे में अन्य कार्यकर्ताओं के तो कहने ही क्या। कोरोना फैलने के लिए आम जनता को दोषी बताने वाले ये नेता चुनावों के समय स्वयं क्या करते हैं यह आज की तस्वीरों से साफ हो जाता है….

Share from A4appleNews:

Next Post

15 अगस्त को कर्मचारियों को मिली निराशा, अनुराग ठाकुर हिमाचल आकर बोलने के बजाय जनता को सुनने का करें काम- विक्रमादित्य

Fri Aug 20 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला 15 अगस्त को प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार ने 6 फीसदी डीए देने का ऐलान किया है जिसको कांग्रेस विधायक और महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने नाकाफ़ी बताया है और कहा है कि सरकार निचले तबके के कर्मचारियों और कोरोना काल मे फ्रंट लाइन वर्कर के रूप […]

You May Like

Breaking News