सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

बिजली बोर्ड द्वारा डेढ़ वर्ष से परिणाम न निकालने पर दृष्टिबाधित संघ ने शिमला में किया धरना प्रदर्शन

एप्पल न्यूज़, शिमला

पिछले करीब डेढ़ साल से बिजली बोर्ड द्वारा दृष्टीबाधित  के पदों का परिणाम घोषित न करने पर दृष्टिबाधित संघ मुखर हो गया है। शुक्रवार को प्रदेश भर के दृष्टिबाधितों ने शिमला में  फेलवेयर  मुख्यालय का घेराव के साथ मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर बिजली बोर्ड में जल्द परिणाम निकालने की मांग की।

संघ ने आरोप लगाया है कि डेढ़ वर्ष से बिजली बोर्ड में दृष्टिबाधितों के पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है लेकिन विभाग परिणाम नही निकाल रहा है और यदि जल्द परिणाम नही निकाला जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्रदेश दृष्टिहीन जन संगठन के महासचिव लक्की चौहान ने कहा कि बिजली विभाग में सरकार ने दृष्टिहीन के लिए बिजली बोर्ड में 2019 में पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई थी जिसमे 2020 में सभी आवदेन हुए लेकिन अभी तक परिणाम नही निकाला गया।

कई बार बिजली बोर्ड  के निदेशक से मिले और परिणाम निकालने की गुहार लगाई गई लेकिन परिणाम नही निकाला गया है। मजबूर हो कर आज वेलफेयर विभाग के बाहर धरना देना पड़ा। उन्होंने कहा कि वेलफेयर विभाग द्वारा ही उनकी पोस्टें निकाली जाती है जिसके चलते यहां पर धरना दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा की  दृष्टिहीन पिछले डेढ़ साल से रोजगार का इतंजार कर रहे है लेकिन बिजली बोर्ड  के नकारात्मक रवैये से दृष्टिहीनों को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है । उन्होंने कहा कि अब जब तक परिणाम नही निकाला जाता है तब तक यही धरने पर  बेठे रहेगे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन-2021 का आयोजन, पद्मश्री जोगी, दुबे, आगरी, तन्‍हा व बौखल ने बिखेरे रंग

Sat Sep 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला   आजादी का अमृत महोत्‍सव भारत की स्‍वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ और राष्‍ट्र की सामाजिक, आर्थिक और सांस्‍कृतिक क्षेत्रों में सफल प्रगत‍िशील यात्रा को मनाने की भारत सरकार की एक पहल है।  इस देशव्‍यापी जन अभियान ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा हिन्‍दी पखवाड़े के […]

You May Like

Breaking News