IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला के कच्ची घाटी में भरभराकर गिरा 8 मंजिला ‘दर्शन कॉटेज’, खाली कर दिया था भवन- अन्य भवनों को भी खतरा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला कच्ची घाटी में गुरुवार शाम को एक 8 मंज़िला भवन भर भराकर गिर गया। इस 8 मंजिला भवन के गिरने से आस-पास के दर्जन भर अन्य भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है।

दर्शन कॉटेज नामक इस भवन में फ्लैट बनाकर बेचे गए थे। इस भवन की चपेट में आने से दूसरी दो मंजिला बिल्डिंग भी गिर गई है जबकि साथ लगते दर्जन भर भवनों को भी खतरा है।

बता दें कि शिमला में 4 मंजिला से अधिक भवन बनाने की मंजूरी नहीं है। अब तो एनजीटी ने अढ़ाई मंजिल से अधिक इमारत बनाने पर रोक लगा दी है। फिलहाल भवनों को खाली करवा दिया गया है। इस बिल्डिंग को भी खाली कर दिया गया था जिस कारण से बड़ा हादसा जानी नुकसान टल गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

नई शिक्षा नीति से होगा 21वीं सदी के युवाओं का कौशल उन्ययन - गोविंद सिंह ठाकुर

Thu Sep 30 , 2021
एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय परम्पराओं, ज्ञान, व संस्कृत मूल्यों पर आधारित है। यह नीति वर्तमान व भावी पीढ़ी को एक सुसंस्कृत मानव बनाने में पूरी तरह सक्षम है जिससे एक समृद्ध समाज की परिकल्पना साकार होगी। यह बात शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री […]

You May Like

Breaking News