20 अगस्त से 2 अक्टूबर तक कांग्रेस सेवादल करेगी “जागो हिमाचल भारत जोड़ो” पद यात्रा, बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से जनता को कराएंगे अवगत- अनुराग

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश की जयराम सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। महंगाई बेरोजगारी और अब जल संकट से निपटने में यह सरकार असफल है। यह बात शिमला में कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकारों ने देश व प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास किया है। बीजेपी की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए कांग्रेस जागो हिमाचल पद यात्रा निकालेगी।

अनुराग शर्मा ने बताया की जागो हिमाचल भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत सदभावना दिवस 20 अगस्त को शिमला से शुरू होंगी। यह यात्रा 2100 किमी की होंगी जो 2 अक्टूबर को कांगड़ा में समाप्त होंगी।

उन्होंने बताया की इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस बीजेपी सरकार के जो जनविरोधी फैसले हैं उन्हें जनता को बताएगी ताकि आगामी विस चुनाव में जनता इन्हे सत्ता से उखाड़ फेंके।

उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के मसलों को हल करने में नाकाम रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने की मण्डी जिला के पराशर सरानाहुली मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता, मुख्यमंत्री लोक भवन बनाने की घोषणा

Thu Jun 16 , 2022
एप्पल न्यूज़, मंडी मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय खलबूट को उच्च विद्यालय तथा पर्यटन स्थल पराशर को नई राहें, नई मंजिलें योजना के अन्तर्गत शामिल करने की घोषणा की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला मंडी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर में आयोजित सरानाहुली मेले के समापन समारोह […]

You May Like