file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन आज, जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी व किसानों- बागवानों के मुद्दे

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा राज्य स्तर पर 25 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 11 बजे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी व किसानों- बागवानों के मुद्दे पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के पडडल मैदान में प्रातः 10 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव- प्रभारी संजय दत्त व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे। वहीं इस विशाल धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस धरना-प्रदर्शन को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के अग्रणी संगठन प्रमुखों ने कहा कि प्रदेश सरकार की कुनीतियों, आसमान छूती महंगाई, बढ़ती हुई बेरोजगारी व किसानों- बगवानो के मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन का आयोजन करेगी। प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। गैस सिलेंडर 1000 रूपये के पार हो चुका है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

युवा बेराजगार हो चुका है, किसानों पिछले डेढ साल से सड़कों पर बैठे हैं, जिस पर केन्द्र व प्रदेश सरकार आंखे मंूदे बैठी है। भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण आज आमजनमानस का जीना दुभर हो चुका है, जिसके विरोध में इस विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा जैनब चंदेल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, एन.एस.यू.आई. प्रदेशाध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, इंटक प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह सहित कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

उप चुनाव में जब आप वोट डालने जाए तो गैस सिलेंडर को देखकर ही जाए- आशा कुमारी

Mon Oct 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू पूर्व मंत्री वर्तमान में विधायक आशा कुमारी ने कहा है कांग्रेस सरकार ने हमेशा ही महिला उत्थान के कार्य किये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जब गैस सिलेंडर 350 रुपये का मिलता था तब भाजपा के नेता बड़े बड़े ढ़ोल पीट पीट कर इसके खिलाफ मगरमच्छी […]

You May Like

Breaking News