file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहा चुनाव आयोग, महंगाई बेरोजगारी पर सरकार खामोश, जनता देगी जवाब- हर्षवर्धन

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है। कांग्रेस ने सौ से अधिक शिकायतें आयोग से की लेकिन उन पर संज्ञान नही लिया गया। वन्ही कांग्रेस ने इस बार चुनाव आयोग के द्वारा 80 साल से अधिक उम्र के लोगों को बैलेट पेपर से मतदान में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन व विधायक हर्षवर्धन चौहान ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में पहली बार अनोखा चुनाव हो रहा है जिसमें महंगाई, बेरोजगारी सरकार के लिए कोई मुद्दे नही है। बीजेपी की सरकार चुनावों में जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने में लगी है।

मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को मजबूर प्रत्याशी बता रहे हैं। भाजपा के अन्य नेता भी महिलाओं के खिलाफ टिपणी कर अपनी निम्नमानसिकता दर्शा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। 2014 में सिलेंडर की कीमत 450 थी जो आज 1050 हो गयी है। पेट्रॉल 100, डीजल 95 से ऊपर है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में फैल रही है।

सरकार चार सालों में महज 28661 लोगों को नौकरी दे पाई है जिसमे 77 सौ पदों पर भर्तियां आउटसोर्स पर की गई हैं। जबकि पिछली कांग्रेस की सरकार मे 75 हजार लोगों को नौकरियां दी गई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कमजोर मुख्यमंत्री की कमजोर सरकार है। हाइकोर्ट को कई मामलो पर निर्देश देने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से 3लाख 45हजार डीओ नोट्स जारी हुए हैं जिसमे 2 लाख कर्मचारियों की ट्रांसफर से जुड़े हैं। विक्रमादित्य सिंह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया बीजेपी की सरकार ने कर्मचारियों को पटक पटक कर प्रदेश में पटका है।

उन्होंने कहा कि 80 साल से अधिक उम्र के बुजर्ग लोगों को बैलेट पेपर से वोट डालने की सुविधा दी गयी है लेकिन इसमे कांग्रेस पार्टी के बीएलओ को साथ नही ले जाया जा रहा है।

इसमे मतदाताओं को बीजेपी के लिए वोट करने के लिए प्रेसर बनाया जा रहा है। इसकी शिकायत इलेक्शन कमीशन को की गई है लेकिन आयोग निष्पक्ष रूप से काम नही कर पा रहा है।

वन्ही उन्होंने कहा कि स्वयं को महिला हितेषी कहने वाली बीजेपी की सरकार आने के बाद प्रदेश में महिला अपराध बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि 2016 में महिला अपराध के मामले 1216 थे जो 2018 में बढ़कर 1617 पहुंच गए।

वन्ही 2020 में महिला अपराध के।मामले 1624 दर्ज किए गए हैं। बीजेपी की सरकार में महिला अपराधों में 25 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर में उमड़ी भीड़ देख बोले जयराम, यहां से बाजी एकतरफा होगी, सेब को हुए नुकसान की होगी पूरी भरपाई

Mon Oct 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, रिकांगपिओ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर के रिकांगपिओ में एक जनसभा की। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के लिए वोट मांगे। जनसभा में उमड़े भारी जनसमूह को देख मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने लोगों को देखकर लग रहा है कि यहां से बाजी एकतरफा होगी। रिकांगपिओ में […]

You May Like

Breaking News