IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जलोड़ी जोत में हिम-ईरा के तहत खुली SFG की दुकान, पर्यटन सीजन में हिमाचली उत्पाद पहुंचेंगे पर्यटकों तक

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड आनी कार्यालय की ओर से  हिम-ईरा का शुभारंभ किया गया था। इसके तहत अब अब जलोड़ी जोत में स्वंय सहायता समूहों के लिए साप्ताहिक दुकान स्थापित की गई है।

इसका उद्घाटन खंड विकास अधिकारी बबनेश चड्डा ने किया। इससे पहले विकास खंड कार्यालय आनी में हिम-ईरा का शुभारंभ बीते दिन किया गया है। इसी कड़ी में अब जलोड़ी जोत में भी इन दुकानों को स्थापित करना सुनिश्चित किया गया है।


पर्यटन सीजन के चलते इन साप्ताहित दुकानें से स्वंय सहायता समूहों के उत्पाद पर्यटकों तक पहुंचने की उम्मीद है।
इस मौके पर बीडीओ बबनेश चड्डा ने कहा कि हिम-ईरा एक ब्रांड है जो स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद को बाजार में पहचान दिलाती है। इस संबंध में महिलाओं को उत्पादों और पैकेजिंग पर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
ग्राम संगठन जय मां जलोड़ी काली शुरुआती तौर पर जलोड़ी जोत में दुकान का संचालन करेगी। इस मौके पर एरिया को-आर्डिनेटर रिशु माल्टा, एमआईएस अनिल चौहान और जेई विजय मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल के लिए केंद्र से 108 करोड़ की कृषि परियोजना स्वीकृत, CM ने जताया आभार

Wed Mar 30 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश कृषि विभाग द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को प्रस्तुत प्रस्तावित एकीकृत डिजिटल कृषि प्लेटफार्म परियोजना को 108 करोड़ रुपये स्वीकृत करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि […]

You May Like

Breaking News