IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला ज़िला में 1,79,693 मतदाताओं को घर-घर पहुंचाई गई फोटो वोटर स्लिप- डीसी 

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला शिमला के कुल 5,85,177 मतदाताओं में से 1,79,693 मतदाताओं को घर-घर जाकर वोटर स्लिप पहुंचाई गई है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर घर-घर जाकर फोटो वोटर स्लिप दे कर मतदाताओं को वोट डालने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। 

आदित्य नेगी ने कहा कि 4 नवंबर तक जिला शिमला में 30 प्रतिशत मतदाताओं को फोटो वोटर स्लिप दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र शिमला ग्रामीण में 44,649 मतदाताओं (57 प्रतिशत), रामपुर में 26,912 (39 प्रतिशत), रोहड़ू में 27,720 (37  प्रतिशत) मतदाताओं, जुब्बल कोटखाई विस क्षेत्र में 25,834 (35.2 प्रतिशत), कुसुम्पटी में 25,620 (38 प्रतिशत), विस क्षेत्र ठियोग में 19,127 मतदाताओं (22.31 प्रतिशत) तथा विस क्षेत्र चौपाल में 9,831 (12.10 प्रतिशत) मतदाताओं को फोटो वोटर स्लिप बांटी जा चुकी है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने कहा कि घर-घर जाकर फोटो वोटर स्लिप को एक निमंत्रण पत्र के रूप में बांटा जा रहा है। इस फोटो वोटर स्लिप के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से 12 नवंबर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 37.17 करोड़ मूल्य की जब्तियां व जुर्माने

Sat Nov 5 , 2022
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकेबंदी के दौरान 22.32 लाख रुपये की नकदी जबकि लगभग 11.41 लाख रुपये मूल्य की 2500 लीटर अवैध अंग्रेजी एवं देशी […]

You May Like

Breaking News