IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला के रिज मैदान पर लगे पूर्व CM स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा, जिला परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित करने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। जिला परिषद के सदस्यों ने प्रदेश सरकार से अब जल्द इस प्रतिमा को रिज मैदान पर स्थापित करने की मांग उठाई है।

बुधवार को जिला परिषद की बैठक में बाकायदा इसको लेकर प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया और 6 माह के भीतर रिज मैदान पर प्रतिमा लगाने की मांग की सरकार से की गई।

जिला परिषद सदस्य प्रकाश ब्रूनी, मोनिता चौहान, रीना कुमारी ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को रिज मैदान पर लगाने की मांग की।

उनका कहना है कि डॉ वाईएस परमार को हिमाचल का निर्माता कहा जाता है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता माने जाते हैं और उनके द्वारा प्रदेश के हर कोने का विकास करवाया गया है।

ऐसे में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उनकी प्रतिमा रिज पर लगे इसके लिए कई बार बैठक में पारित किए गए लेकिन पूर्व सरकार ने प्रतिमा नही लगाई अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन हुई।

शिमला के ऐतिहासिक मैदान पर कई नेताओं की प्रतिमाएं लगाई गई है तो वहीं वीरभद्र सिंह की प्रतिमा भी रिज मैदान पर लगाई जाए। इसके लिए बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू ने देर रात बाँटे पोर्टफ़ोलियो- रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री, जगत बागवानी, विक्रमादित्य को PWD, शांडिल को स्वास्थ्य- जानें किसे क्या मिला...

Wed Jan 11 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला सुक्खू सरकार ने आज देर रात को मंत्रियों के पोर्टफ़ोलियो फाइनल कर दिए। सीएम सुक्खू वित्त, गृह, योजना, कार्मिक विभाग देखेंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन, भाषा एवं संस्कृति विभाग देखेंगे। इसी तरह से चन्द्र कुमार कृषि और पशुपालन, हर्षवर्धन चौहान उद्योग, आयुष और संसदीय […]

You May Like

Breaking News